Hindi News / politics / वायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को...

वायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Anant Singh: वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक बरकरार रखी है। मामले की अगली सुनवाई 5 जून को होगी, जबकि जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 30, 2026, 11:51:09 AM

Anant Singh

छोटे सरकार को बड़ी राहत - फ़ोटो File

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत बरकरार है। वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है। अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर स्टे जारी रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 5 जून को निर्धारित की गई है। सरकार ने इस पूरे मामले की जांच अब सीआईडी को सौंप दी गई है। 


दरअसल, बीते 2 मई को गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में हथियार लहराने और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है। मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी। 


इस मामले में अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने आधिकारिक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया, जबकि अनंत सिंह को पहले से मिली राहत को आगे बढ़ा दिया गया है।