Hindi News / politics / अखिलेश यादव का नया लुक वायरल: एयरपोर्ट पर जींस-टीशर्ट में दिखे सपा प्रमुख,...

अखिलेश यादव का नया लुक वायरल: एयरपोर्ट पर जींस-टीशर्ट में दिखे सपा प्रमुख, सोशल मीडिया में चर्चा तेज

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर नए कैजुअल लुक में नजर आए। जींस-टीशर्ट और बिना लाल टोपी के उनके इस स्टाइलिश अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 09, 2026, 3:31:34 PM

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का नया लुक - फ़ोटो Google

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वे एक बिल्कुल अलग और कैजुअल लुक में नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।


एयरपोर्ट पर दिखा नया अंदाज

वायरल हुए एक वीडियो में अखिलेश यादव काली जीन्स, सफेद टी-शर्ट और ब्लैक शूज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दिए। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपनी लाल टोपी भी नहीं पहनी थी। उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उनकी तुलना विभिन्न सेलिब्रिटी से करने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने उनके स्टाइल को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिलता-जुलता बताया, जबकि कुछ ने उन्हें राहुल गांधी के कैजुअल लुक जैसा बताया।


सुरक्षा कर्मियों से मिले, कराया सेल्फी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनसे हाथ मिलाया, जिसका उन्होंने मुस्कुराकर जवाब दिया। इसके बाद एक युवा ने उनसे सेल्फी का अनुरोध किया, जिसे अखिलेश यादव ने सहजता से स्वीकार किया और फोटो भी खिंचवाई।


बदलते लुक की हो रही चर्चा

अखिलेश यादव अक्सर अपने अलग-अलग अवतारों के लिए चर्चा में रहते हैं—कभी साइकिलिंग करते हुए, तो कभी खेलकूद के दौरान। हालांकि, उनका पारंपरिक राजनीतिक परिधान सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी ही माना जाता है। लंबे समय बाद उन्हें इस नए स्टाइलिश लुक में देखना लोगों के लिए एक नया अनुभव रहा। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।