Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना

1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2020, 9:57:54 AM

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.  पटना समेत कई जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ नवादा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सिवान, छपरा, बांका  और जहानाबाद में अगले 2 से 3 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.   

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों  में 10 बजे से लेकर अगले दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्कि से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है. वज्रपात को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोग कम से कम घर से बाहर निकलें. यदि बारिश में फंस जाते है तो किसी भी पेड़ के नीचे न रुकें.