Hindi News / bihar / rohtas-news / सासाराम में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोली लगने से एक...

सासाराम में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से शमी अहमद घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 03, 2026, 9:27:36 PM

बिहार न्यूज

जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर

ROHTAS: सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी इलाके में बच्चों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक की नौबत आ गई।


घटना के दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति, 40 वर्षीय शमी अहमद को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर कट्टे से फायरिंग कर दी।


इस मामले में मोहल्ले के ही फल व्यवसायी अलाउद्दीन पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।