Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
24-Sep-2022 01:32 PM
By
GOPALGANJ : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शादी के बाद पहली बार अपने गांव गोपालगंज पहुंचे हैं। उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने नौकरी पर बात करते हुए कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुए दो महीने ही हुए हैं। इस 2 माह में लोगों को नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। तेजस्वी ने घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उनकी सरकार युवाओं की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्प है।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया में आए थे। लेकिन यहां पर वे काम की बात नहीं बल्कि बेकार की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा की अगर अमित शाह को बिहारियो की फ़िक्र है तो वे बिहार को विशेष राज्य का पैकेज देने की घोषणा करते। तेजस्वी यादव ने अमित शाह से पूछा कि पीएम मोदी ने पूर्णिया में बड़ी बड़ी घोषणा की थी। उन घोषणाओं का क्या हुआ।
तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि कल शाम को 6:30 बजे लालू नीतीश सोनिया गांधी से मिलेंगे। दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गोपालगंज के थावे पहुंचे हुए हैं। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे थावे डीएवी स्कूल पहुंचे। यहां से थावे मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां पर उन्होंने अपनी दादी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अब वे फुलवरिया जाएंगे। वहां पर अपने पैतृक गांव में लोगो से मिलने के बाद पटना लौट जाएंगे।