कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
14-Aug-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : पटना समेत प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में मानसून कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर बिहार को छोड़कर राजधानी पटना समेत अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग में 15 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा कि, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पटना, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, शिवहर शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
लेकिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना समेत अन्य कुछ जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।
आपको बताते चलें कि, अभी मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, मालदा होते हुए नागालैंड क गुजर रही है। इससे उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। रविवार को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 97.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं अन्य जिलों में आंशिक बारिश हुई है। पटना में बारिश न होने से उमस रही और लोग पसीने से परेशान रहे। सोमवार को भी यहां उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं।