Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी
21-Jul-2023 09:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने और 12 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और लगातार इसकी निगरारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मौसम वैज्ञानिकों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हालात पर नजर बनाए रखने की नसीहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल- जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखें।