1st Bihar Published by: Updated Feb 19, 2020, 1:30:34 PM
- फ़ोटो
DESK: एसटीएफ के दारोगा ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपने ही सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोप लगाया कि उसकी जिस लड़की से इनलोगों ने शादी कराई है वह किन्नर है. यह बात सास और ससुर ने शादी के दौरान छिपाई है. यह मामला यूपी के प्रयागराज का है.
होगा मेडिकल जांच
दारोगा ने इसको लेकर कैंट थाना में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद आईजी केपी सिंह ने कहा कि दारोगा की पत्नी की मेडिकल जांच होगी. जिसके बाद आरोपों की सच्चाई का पता चल सकेगा. दारोगा की पत्नी ने भी पति के खिलाफ प्रतापगढ़ की सदर थाना में दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. पति के आरोप को गलत बताया है.
अक्टूबर 2019 में हुई थी शादी
दारोगा ने आरोप लगाया है कि वह प्रतापगढ़ के लालगंज बहुचरा के रहने वाला है. फिलहाल वह प्रयागराज में एसटीएफ में तैनाती है. इनकी शादी अक्टूबर 2019 में हुई थी. दोनों ने शादी मंदिर में की थी. जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो पता चला कि उनकी पत्नी किन्नर है. वही, जब इसको लेकर विवाद हुआ तो शादी के कुछ दिनों के बाद पत्नी अपने मायके आ गई और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई.