1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 20, 2023, 8:32:55 PM
- फ़ोटो
SIWAN: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी है। इस हादसे में स्कूल वैन का ड्राइवर, शिक्षिक समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
वही स्कूल वैन के ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है जहां 3 शिक्षिका और 20 बच्चों घर छोड़ने के लिए स्कूल वैन जा रही थी। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कई बच्चे और शिक्षिका इस हादसे में घायल हो गये। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
आस-पास के लोग बचाने के सामने आए। जिसके बाद घायल बच्चों को शिक्षिका को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस हादसे में 60 वर्षीय ड्राइवर तिलेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल स्कूल वैन के ड्राइवर को पटना भेजा गया है।