ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश गोरी चमड़ी की डिमांड पर विदेशी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की रेड में उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात

सीवान में जिला पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी 6 गोली, हालत नाजुक

सीवान में जिला पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी 6 गोली, हालत नाजुक

01-Feb-2023 05:00 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े हुसैनगंज की जिला पार्षद के पति हीरा लाल को छह गोली मारी। गोली लगने से हीरा लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार जब हीरा लाल अपने पेट्रोल पम्प से घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और हीरा लाल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान छह गोली लगते ही हीरा लाल बुरी तरह घायल होकर बीच सड़क पर गिर पड़े। 


जिसके बाद तीन की संख्या में आए बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। शरीर में छह गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गयी। जिसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


सीवान सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।