Hindi News / news / शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे R.K Sinha, गिफ्ट में...

शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे R.K Sinha, गिफ्ट में दी ख़ास किताब

1st Bihar Published by: Updated Jul 24, 2022, 1:16:59 PM

शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे R.K Sinha, गिफ्ट में दी ख़ास किताब

- फ़ोटो

DESK : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा आज यानी रविवार को भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। बता दें, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह है। इससे ठीक पहले आर के सिन्हा ने मुर्मू के आवास पर जाकर उनसे मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला होंगी, जिन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। 



द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के दौरान आर के सिन्हा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ऐसा लगा जैसे वे विन्रमता और वात्सल्य की साक्षात मूर्ति है। इस अवसर पर सिन्हा ने अपनी लिखी किताबें भी उन्हें भेंट की। दोनों की मुलाक़ात काफी शानदार रही। इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। 



राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा था। अब भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा भी द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं। दोनों की मुलाक़ात की तस्वीरें भी सामने आई है। आपको बता दें, देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। तब से ही नेता मुर्मू के आवास पर पहुंचने लगे थे। वहीं, अब भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा आज यानी रविवार को भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे और उन्हें अपनी लिखी पुस्तकें भी भेंट की।