कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
30-May-2023 05:32 PM
By First Bihar
CHAPRA: सारण छपरा में आज एक दर्दनाक घटना हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि घर में शादी का माहौल था। आज मटकोर और शिव चर्चा का कार्यक्रम था। गैस सिलेंडर पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। गैस सिलेंडर लिकेज था लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गयी तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी।
आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान एक दर्जन लोग आग की चपेट में आ गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 8 लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में तीन महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गयी। हालत गंभीर होता देख महिलाओं को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया। महिलाओं का शरीर 80 परसेंट से ज्यादा जल चुका है।
वहीं इस घटना के बाद शादी का माहौल गम में तब्दिल हो गया। शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण शादी के घर में बड़ा हादसा हो गया। जिस लड़की की शादी होने वाली थी वो भी इस घटना में झुलस गई है। उसे भी गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घटना सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र के खब्सी गांव की है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है।