ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश गोरी चमड़ी की डिमांड पर विदेशी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की रेड में उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात

साथी के साथ घर लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

साथी के साथ घर लौट रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

27-Jan-2023 09:32 PM

By AJIT

BHAGALPUR: सुल्तानगंज के जयनगर गांव के एमपी भट्टा के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक मजदूर की पहचान 55 वर्षीय महेश चौधरी के रूप में हुई है। जो स्व. रामेश्वर चौधरी के बेटे थे। नई सीढ़ी घाट के रहने वाले थे। मजदूरी करने के बाद महेश चौधरी घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


उस वक्त उनके साथ कैलाश सिंह भी थे। कैलाश सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधी अचानक आए और गोली मारकर फरार हो गये। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 


जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, डीएसपी डॉ.गौरव कुमार, दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है| मजदूर महेश चौधरी को गोली मारकर हत्या की गयी है। परिजनों ने घटना का कारण आपसी विवाद बताया। घटना की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।