ब्रेकिंग न्यूज़

Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप BIHAR NEWS : पटना में सड़क पर उतरे हजारों युवा, दारोगा भर्ती को लेकर हो रहा प्रदर्शन; परीक्षा कैलेंडर की भी मांग Bihar News: 'टैक्स' भी नहीं ले पा रही बिहार सरकार ! OGRAS सिस्टम हफ्ते भर से खराब..ऑनलाइन टैक्स भुगतान बंद, लोग परेशान...जिम्मेदार अफसरों को मतलब नहीं

ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में कार से उतरी, सड़क पर घंटों चला भारी ड्रामा, जानिए.. फिर क्या हुआ

ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते में कार से उतरी, सड़क पर घंटों चला भारी ड्रामा, जानिए.. फिर क्या हुआ

30-Apr-2023 02:57 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने बीच सड़क पर खूब ड्रामा किया। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन अचानक कार से उतर गई और पति के घर जाने से इनकार कर दिया। बीच सड़क पर भारी ड्रामा हो गया। दूल्हा और उसके घर वालों द्वारा लाख समझाने के बावजूद दुल्हन नहीं मानी और अंत में वापस अपने मायके लौट गई। 


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के रहने वाले लड़के के साथ धूमधाम से संपन्न हो गई थी। शादी के बाद शनिवार को लड़की की विदाई हुई और वह पति के साथ कार पर सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हो गई। लड़की के साथ उसका भाई भी बहन के ससुराल जा रहा था। जैसे ही दूल्हे की कार मोरदीवा मल्लाह टोल के पास पहुंची लड़की के भाई को उल्टी होने लगी। दूल्हे ने जैसे ही कार रूकवाई दुल्हन नीचे उतर गई और ससुराल जाने से मना कर दिया। 


फिर क्या था बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में इस ड्रामे को देखने के लिए जमा हो गए। काफी मान मनौव्वल के बावजूद दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। दुल्हन का आरोप था कि जिस लड़के से उसकी शादी तय हुई थी, शादी उससे न करा कर किसी और लड़के से करा दी गई है। दूल्हे के परिजनों ने लड़की के घर वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दुल्हन के घर वाले उसे अपने साथ लेकर चले गए और दूल्हे राजा का दिल का अरमान दिल में ही रह गया।