ब्रेकिंग न्यूज़

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड

शराब बेचने से मना करने पर पति करता था पिटाई, पत्नी ने उठा लिया ये बड़ा कदम..

शराब बेचने से मना करने पर पति करता था पिटाई, पत्नी ने उठा लिया ये बड़ा कदम..

30-Jan-2022 06:17 PM

By

DESK: पति अवैध शराब का धंधा करता था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। हालांकि विरोध करने की सजा भी उसे मिलती थी। पति इस बात को लेकर अक्सर उसकी पिटाई किया करता था। लेकिन इसके बावजूद वह रुकी नहीं उसने प्रण किया कि वह अपने पति को उसकी गलत कामों की सजा दिलाकर रहेगी। फिर क्या था उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 


मामला रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र स्थित गोन्ही गांव की है। जहां एक पत्नी ने खुद अपने पति को गिरफ्तार कराया। महिला सुषमा देवी का पति मुन्ना महतो अवैध शराब का धंधा करता था। जिसे लेकर उसकी पत्नी सुषमा देवी अक्सर विरोध किया करती थी। पति से कहती थी की वह मजदूरी कर ले वह मंजूर है लेकिन शराब के धंधे को छोड़ दें। लेकिन उसकी बातों पर पति के कानों तक जूं तक नहीं रेंगती थी। उल्टे नसीहत देने पर वह पत्नी की पिटाई किया करता था। 


सुषमा के लाख समझाने के बावजूद मुन्ना शराब का धंधा नहीं छोड़ रहा था। जिससे आजिज होकर सुषमा ने अपने ही पति मुन्ना महतो के खिलाफ दरिहट थाने को सूचना दी। सुषमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति अवैध शराब का धंधा करता है। लाख मना करने पर भी वह इस धंधे को छोड़ना नहीं चाहता है। 


महिला की इस शिकायत के बाद दरिहत थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव में पहुंचे और छापेमारी कर मुन्ना महतो को गिरफ्तार किया। मुन्ना महतों से पूछताछ की गयी जिसके निशानदेही पर घर के पास पुआल में छिपाकर रखे गये 15 लीटर देसी महुआ शराब को पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद  मुन्ना महतों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी और उसे जेल भेजा गया। पति को गिरफ्तार कराने वाली महिला की हिम्मत को देख लोग भी हैरान हैं। पति के खिलाफ महिला द्वारा उठाए गये इस कदम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।