ब्रेकिंग न्यूज़

Bhojpur police bribery : आरा में पुलिस की ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, अब SP ने लिया एक्शन Bihar News: बिहार में गुरुजी की शर्मनाक हरकत, डंडे के डर से छात्रों से ढुलवाई लकड़ी; वीडियो वायरल BIHAR ELECTION : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने CM नीतीश कुमार की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई ख़ास बातचीत India Nepal Trade Relations: नेपाल क्यों है भारत के लिए अहम? जानिए... दोनों देशों के बीच कितने का होता है ट्रेड Bihar Train News : बिहार में इस रूट पर चलेगी एक और राजधानी एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी iPhone 17: Apple ने लॉन्च की iPhone 17 सीरीज, बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार; जानें... पूरी डिटेल BIHAR CRIME : केला काटने के विवाद में युवक की हत्या, घर से उठाकर ले गए बदमाश Bihar Assembly Election 2025: राहुल-खरगे की बैठक में चुनावी रणनीति तय, कांग्रेस शुरू करेगी मेगा रैलियां Patna mayor : पटना नगर निगम में मचा भूचाल ! खतरे में आई मेयर सीता साहू की कुर्सी, जारी हुआ नोटिस Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट

RJD ने एसपी लिपि सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, भोपट यादव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

RJD ने एसपी लिपि सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, भोपट यादव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

25-Dec-2021 02:55 PM

By ASMIT

DESK: आरजेडी प्रवक्ता बंटू सिंह ने बिहार में हो रही पुलिसिया जुर्म का खुलासा किया है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बंटू सिंह ने सहरसा एसपी लिपि सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि बिहार पुलिस जेडीयू पार्टी के लिए काम कर रही है। 


सहरसा एसपी के कारनामों का खुलासा करते हुए आरजेडी प्रवक्ता बंटू सिंह ने कहा कि लिपि सिंह जब 2020 में मुंगेर की एसपी थी तब उन्होंने 10 फरवरी को मीडिया को संबोधित करते हुए यह बताया था मुंगेर के मंशा बाबा स्थान के पास 19 राउंड फायरिंग हुई थी। 7 फरवरी को हुए इस मुठभेड़ के बाद कुख्यात प्रमोद उर्फ भोपट यादव को गिरफ्तार किया गया था हालांकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गये थे। प्रमोद के पास से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 6 कारतूस सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया था। 


लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही थी। प्रमोद को लिपि सिंह की टीम ने नहीं पकड़ा था बल्कि पटना की पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसे खेतान मार्केट से पकड़ा था। जिसे निवर्तमान एसपी लिपि सिंह ने मुंगेर पुलिस की कार्रवाई बतायी थी। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अखबार की कटिंग को  दिखाते हुए बंटू सिंह ने कहा की लिपि सिंह कहती कुछ है और करती कुछ है। लिपि सिंह फेक केस बनाती है। सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए बंटू सिंह ने बताया कि प्रमोद उर्फ भोपट की गिरफ्तारी पटना की पीरबहोर थाना पुलिस ने की है जो सीसीटीवी में साफ दिख रहा है। यह गिरफ्तारी पटना के खेतान मार्केट में हुई थी उस वक्त प्रमोद की पत्नी भी साथ थी। जो कि सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिखाई दे रहा है। 


वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बंटू सिंह ने कृष्ण कुमार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब लिपि सिंह बाढ़ में थी तब कृष्ण कुमार का नाम सामने आया था। जब मुंगेर में थी तब भी उसका नाम आया था। कृष्ण कुमार एक वांटेड अपराधी है। इसके बावजूद वह सहरसा के सर्किट हाउस में कैसे रह रहा है? कृष्ण कुमार को पुलिस कई नामों से जानती है। विकास कुमार उर्फ कृष्ण कुमार, केके, बॉस ये सब उसके नाम है। 


मोकामा का कुख्यात वांटेड अपराधी कृष्ण कुमार अभी भी सहरसा सर्किट हाउस में रह रहा है। कृष्ण कुमार कौन है लिपि सिंह से पूछिए? उसके खिलाफ वीडियो और फोटोज है उसे वे बहुत जल्द सामने लाएंगे। सहरसा एसपी लिपि सिंह पर नकली केस बनाने का आरोप लगाते हुए बंटू सिंह ने इसकी सीबीआई जांच की मांग कराने और इसका जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने की बात कही। 


बंटू सिंह ने कहा कि जाति विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सीबीआई जांच नहीं हुई तो वे कोर्ट में केस दायर करेंगे यही नहीं सड़क पर भी उतरेंगे। अब तक कई वीडियो और ऑडियों उन्होंने वायरल किया है लेकिन सरकार इसे लीपापोती करने का काम करती है। बंटू सिंह ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि अभी और वीडियो वायरल करुंगा। 


बंटू सिंह ने यह भी कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते है लेकिन इनके मंत्री और एमएलसी खुद सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे हैं उसका भी प्रमाण उनके पास है। बिहार पुलिस जेडीयू पुलिस बनकर काम कर रही है। जो अपराधी नहीं उसे अपराधी बनाया जा रहा है।