Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर बढ़े AES के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; अबतक SKMCH 19 मरीज पहुंचे Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला India Pakistan: "पाकिस्तान किसी डरे हुए कुत्ते की तरह भारत से सीजफायर की भीख मांगने लगा था ", पेंटागन के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा Bihar Teacher News: शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं, ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को ऐसा आदेश क्यों जारी किया ? जानें... Bihar Crime News: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाच के दौरान बैठने को लेकर हुआ था विवाद
19-Jan-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अभी सर्दी का प्रकोप जारी है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, बिहार के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि जरूर नज़र आईं है। वहीं 8 जिलों में तापमान में हल्की गिरावट भी नज़र आईं है। इसके साथ आने वाले दो दिनों में किसी भी तरह के परिवर्तन के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, राजधानी पटना में आसमान बिल्कुल साफ़ हैं।लेकिन, इसके बावजूद कनकनी बरकरार है।
बता दें कि, बिहार में पछुआ हवा के चलते कनकनी बरकरार है। शुष्क एवं सर्द पछुआ हवा का प्रभाव अभी जारी रहेगा। इस बीच राज्य के अधिकतर जिलों में बुधवार को 4 से 7 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अंदर फारबिसगंज में घना कोहरा छाया रहा। जबकि गया, बांका व भागलपुर जिले के सबौर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री बांका में दर्ज किया गया। सबौर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वहीं भागलपुर में तापमान 7.6 रहा। राज्य के जमुई में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 10.5 डिग्री रहा। किशनगंज में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार को राज्य के 12 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि इतने ही जिलों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
इधर, खराब मौसम के कारण पटना जंक्शन पर बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे, 12394 संपूर्ण क्रांति 1 घंटा 18 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस 1 घंटा 4 मिनट की देरी से पटना पहुंची।