Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर बढ़े AES के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; अबतक SKMCH 19 मरीज पहुंचे Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला India Pakistan: "पाकिस्तान किसी डरे हुए कुत्ते की तरह भारत से सीजफायर की भीख मांगने लगा था ", पेंटागन के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा Bihar Teacher News: शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं, ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को ऐसा आदेश क्यों जारी किया ? जानें... Bihar Crime News: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाच के दौरान बैठने को लेकर हुआ था विवाद
18-Jan-2023 01:36 PM
By First Bihar
SARAN : ट्रेन की सवारी सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित बताया जाता है। उसमें भी अगर बात लग्जरी ट्रेनों की जाय तो फिर बात ही कुछ और होती है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल उस समय उठता है जब इस सफर में भी आपकी सुरक्षा में सेंध लग जाए और सेंध लगाने वाला खुद ही एक रक्षक हो। दरअसल, बिहार के छपरा में राजधानी एक्सप्रेस के अंदर एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की से छेड़खानी करने वाला आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई। ट्रेन में छात्राओं को साथ लेकर जा रहे नवोदय विद्यालय, नॉर्थ सिक्किम के प्राचार्य विनय कुमार ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि, डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि छेड़खानी का आरोप दो जवानों पर लगा है। जिसमें एक सेना का जवान तो दूसरा ITBP का जवान है।दोनों आरोपितों को छपरा जंक्शन पर हिरासत में ले लिया गया है। इनकी पहचान अमरजीत सिंह और मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जिसमें अमरजीत भारतीय सेना का जवान है और जम्मू का निवासी है। इसकी पोस्टिंग डिब्रूगढ़ में है। वहीं, मुकेश ITBP का जवान हैं ओर पंजाब का रहने वाला है। इसकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में है।
इस घटना को लेकर यात्रियों के अनुसार दोनों जवान शराब के नशे में धुत्त थे।ये उसी B-11 बोगी में सवार थे जिनमें छात्राएं सवार थीं। छात्राओं को लेकर उनके प्राचार्य डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच सफर में दोनों जवानों ने छात्राओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और छेड़खानी करने लगे। इसके बाद प्राचार्य विनय कुमार ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई हुई।
इधर, छपरा जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि की है। वहीं जीआरपी के हवाले दोनों आरोपितों को कर दिया गया है जिसकी पुष्टि जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की है। बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।