ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

रेलवे लाइन किनारे मिला महिला का शव ,पति समेत घर छोड़कर फरार हुए सुसुराल वाले; जानिए क्या है पूरा मामला

रेलवे लाइन किनारे मिला महिला का शव ,पति समेत घर छोड़कर फरार हुए सुसुराल वाले; जानिए क्या है पूरा मामला

11-Aug-2023 02:58 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : समस्तीपुर - दरभंगा रेल लाइन के किनारे एक विवाहिता का शव मिला है। इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज है कि दहेज़ के लिए इसकी हत्या कर दी गई है। लगभग डेढ़ साल पहले महिला की शादी हुई थी। इस विवाहिता ने आठ दिन पहले ही एक पुत्री को जन्म दिया था। इस घटना के बाद मृत पाई गई महिला का पति और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


दरअसल, वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर रेलवे फाटक संख्या छह के समीप समस्तीपुर-दरभंगा रेल लाइन के किनारे शुक्रवार को एक विवाहिता का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। 


वहीं, इस घटना में मृतका की शिनाख्त थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के वार्ड 13 निवासी मुकेश साह की पत्नी 20 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के समक्ष स्वजनों ने शव देखकर उसकी पहचान की। वहीं, दहेज के लिए हत्या की आशंका व्यक्त की। बताया जा रहा है कि, शादी के बाद मंजू ससुराल गई। कुछ दिनों बाद मुकेश अपनी पत्नी पर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक के लिए दबाव बनाने लगा। मुकेश और उसके पिता दहेज के लिए मंजू को ससुराल में प्रताड़ित करने लगे। मुकेश अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर दिल्ली मजदूरी करने चला गया। बीते एक साल से मंजू अपने मायके में रहती थी। 


लेकिन, छह माह पूर्व  वह अपने ससुराल मुकेश घर आकर रहने लगा। आठ दिन पहले मंजू ने एक पुत्री को जन्म दिया। बीते सप्ताह सोमवार को मुकेश उसे मायके से ससुराल ले आया। गुरुवार रात मुकेश के पिता बतहु साह ने घर आकर मंजू के पिता से कहा कि उसकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से निकल गई है। जिसके बाद लोग रात से ही उसकी खोज में जुट गए। सुबह स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। मृतका के ससुराल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर माधोपुर में रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा था। मृतका के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं।