लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद
20-Jul-2021 06:02 PM
By
DESK: जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर।
पिछले दिनों बाथरूम में उनका पैर फिसल गया था। इस दौरान वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जनार्दन मांझी का इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान आज पटना में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सांसद गिरधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक मनीष कुमार, रूपेश चौधरी, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने शोक जताया है। पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर बांका में भी शोक की लहर है।
बांका के वरिष्ठ जेडीयू नेता जनार्दन मांझी 15 वर्षों तक अमरपुर और बेलहर विधानसभा से विधायक थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी सीट अमरपुर विधानसभा से अपने पुत्र को जदयू से उतारा। उनके पुत्र जयंत राज कुशवाहा अमरपुर विधानसभा से चुनाव जीते। जयंत राज कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री हैं। जयंत राज कुशवाहा ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। जनार्दन मांझी के निधन पर बिहार में शोक की लहर है।
पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. जनार्दन मांझी एक कुशल राजनेता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे। वे बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व. जनार्दन मांझी जी के पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की।
वही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निधन पर शोक जताया है। मंडल पांडेय ने ट्विटर पर लिखा है कि अमरपुर से पूर्व विधायक जनार्दन मांझी जी का असामयिक निधन के समाचार से मन दुखी हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जनार्दन मांझी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बेलहर और अमरपुर के विधायक रहे जनार्दन मांझी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
बेलहर और अमरपुर के विधायक रहे जनार्दन मांझी जी के निधन की सूचना से आहत हूं।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) July 20, 2021
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/gvNyEBY9fV
हमारी पार्टी के समर्पित वरिष्ठ साथी, पूर्व विधायक श्री जनार्दन मांझी जी के निधन की खबर अति दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजन सहित उनके पुत्र, बिहार सरकार में मा. मंत्री श्री जयंत राज जी के लिए संबल की कामना करता हूं 🙏 pic.twitter.com/eQBsfK9lqK
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) July 20, 2021
जदयू के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक व बांका के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन मांझी जी के निधन से स्तब्ध हूँ। यह जदयू के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनके पुत्र व बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज सहित पूरे परिवार को ईश्वर धैर्य प्रदान करें। @Jduonline pic.twitter.com/eie7P0VoCG
— Umesh Singh Kushwaha (@UmeshSinghJDU) July 20, 2021