कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
03-Jun-2023 02:55 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। जिनकी हालत नाजुक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जो जोकीहाट से खगड़िया बारात जा रहे थे। तभी मरंगा थाना क्षेत्र के बाईपास के पास यह घटना हो गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियों सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।