Hindi News / news / पूर्णिया कोर्ट परिसर में अचानक गिरा पेड़, 3 लोग पेड़ के नीचे दबे,...

पूर्णिया कोर्ट परिसर में अचानक गिरा पेड़, 3 लोग पेड़ के नीचे दबे, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated May 10, 2023, 10:24:45 PM

पूर्णिया कोर्ट परिसर में अचानक गिरा पेड़, 3 लोग पेड़ के नीचे दबे, हालत नाजुक

- फ़ोटो

PURNEA: पूर्णिया के व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार दोपहर उस वक्त अफ़रातरी मच गई जब वर्षो पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा। और पेड़ के नीचे 3 लोग दब गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी 3 युवकों को आनन -फानन में जीएमसीच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। इनमे से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में एक दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक कार समेत दो अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 


बुधवार की दोपहर करीब 3:45 बजे पूर्णिया कोर्ट में यह घटना हुई। कचरी रोड स्थित वर्षो पुराना पेड़ व्यवहार न्यायालय गेट नंबर 2 था जो अचानक गिर गयी। जिसमें दबकर तीन लोग घायल हो गये। इस हादसे में घायल युवकों में एक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। जो कचहरी रोड स्थित दुकान लगाता है। तो वहीं दूसरे युवक की पहचान सीम विक्रेता अनिल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल तीसरा युवक कचहरी के काम से ही आया हुआ था। हालांकि घायल तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।