BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
30-Apr-2022 06:23 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित सिंघपुर गांव में प्रेम-प्रसंग के आरोप में एक महिला को पोल से बांधकर पीटा गया। पुलिस की तत्परता से महिला को छुड़ाया गया। महिला के पति और परिवारवालों पर ही महिला की पिटाई का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महिला के पति दीपक राम, ससुर शिवपूजन राम सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला को बिजली के पोल में बांध कर पीटे जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने इस मामले में त्वरीय कार्रवाई की। दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले महिला के हाथ में बंधे रस्सी को खोला।
महिला को पिटाई करने वाले को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। महिला पर प्रेम प्रसंग का आरोप पति और उसके परिजनों ने लगाया और उसकी जमकर पिटाई की। महिला 3 बच्चों की मां है। जिसे पोल में बांधकर पीटा गया वही पुलिस की तत्परता से महिला की जान बचायी जा सकी। गिरफ्तार महिला के पति, ससुर सहित पांचों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।