कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
15-Jul-2023 10:20 PM
By FIRST BIHAR
MOTIHARI: पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आत्महत्या के इरादे से युवक बिजली के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने उसे टावर से उतारने की भरपुर कोशिश की लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। घंटों युवक ड्रामा करता रहा लेकिन इस बीच लोग उसे बचाने में लगे थे। वह किसी का बात नहीं सुन रहा था।
लोगों को यह लगने लगा था कि अब उसकी जान नहीं बच पाएगी। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। उसकी किस्मत अच्छी थी कि उस वक्त तार में बिजली का सप्लाई नहीं था। जिसके कारण उसकी जान बाल-बाल बच गयी। लोग इसे भगवान भोले का चमत्कार मान रहे हैं। यदि तार में करंट रहता तो उसका बच पाना बेहद मुश्किल था।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे काफी समझाया। बड़ी मुश्किल से उसने पुलिस की बात मानी। जिसके बाद उसे टावर से नीचे उतारा जा सका। जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। मामला मोतिहारी के इनरवाभार पंचायत का है। युवक की पहचान पकड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय राजन महतो के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि राजन ने ताड़ी पी रखी थी जिससे वो नशे की हालत में था इसी बीच उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी के साथ झगड़ने के बाद वह आत्महत्या की नियत से टावर पर चढ़ गया था। फिलहाल पुलिस और गांव के ग्रामीण युवक और उसकी पत्नी को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस ने युवक को आगाह किया है कि अब आगे से घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होनी चाहिए।