Pahalgam Terror Attack: “सरकार हमें विश्वास में लेकर आगे की योजना बताए”, कांग्रेस के जयराम रमेश के बयान पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं IPS Deven Bharti: कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर, बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक Bihar News: बिहार के इस जिले में जमीन के नीचे से प्रकट हुए भगवान विष्णु और बुद्ध, दर्शन के लिए जमा हुई भारी भीड़ Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक हाईवे का निर्माण तेज, इस महीने तक NH-922 से जुड़ जाएगा बक्सर; जाम से मिलेगी रहत पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली पैरोल, पोती की शादी में होंगे शामिल Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम
11-Apr-2022 12:21 PM
By
PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी इलाके की है, जहां एक राजमिस्त्री को तीन बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। महिला ने राजमिस्त्री के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील फोटो को वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद मसौढ़ी पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, पूरा मामला महिला और राजमिस्त्री के आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजमिस्त्री महिला के घर में लंबे समय से रहकर उसके घर का निर्माण कर रहा था। इसी बीच महिला और मिस्त्री का आपत्तिजनक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीण मौके की तलाश में थे। इसी बीच शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी और एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से आरोपी राजमिस्त्री को मुक्त कराया और दोनों का थाने ले गई। इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के पति को मिली वह भी थाने पहुंच गया। महिला का पति केस दर्ज कराने के पक्ष में नहीं था लेकिन महिला ने मसौढ़ी थाने में आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
महिला ने राजमिस्त्री पर आरोप लगाया है कि आरोपी उसके घर में राजमिस्त्री का काम करता था। पति की अनुपस्थिति में उसकी बुरी नजर उसपर थी। लोकलाज के कारण महिला किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। इसी बीच 25 मार्च को वह जबरन घर में घुस गया और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिससे उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।