Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर बढ़े AES के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; अबतक SKMCH 19 मरीज पहुंचे Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला
09-May-2023 07:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोगों को एक बार फिर से गर्म मौसम का एहसास होने लगा है। राज्य में दोपहर में लोगों को लू चलने जैसा महसूस हो रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के 11 जिलों का अधिकतम तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं झोंके के साथ हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से पटना के अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बाद लू की स्थिति बन सकती है। वहीं रविवार के मुकाबले सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।