Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम
17-Apr-2022 07:56 PM
By
PATNA: पटना का कुख्यात अपराधी करमू राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि करमू राय हथियार लेकर मुहल्ले में घूम रहा है और लोगों से डरा धमका कर जबरन बतौर रंगदारी की मांग कर रहा है। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को लगी नेहरू नगर के पाकड़ तल में छापेमारी कर पुलिस ने करमू राय को धड़ दबोचा।
पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पाटलिपुत्रा थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार साही ने बताया कि कई संगीन मामलों का करमू राय मुख्य आरोपी है। हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह कई बार जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
अभी हाल ही में आर्म्स लेकर वह मुहल्ले में घूमता फिर रहा था और लोगों में दहशत पैदा करके उनसे जबरन पैसे की वसूली कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे नेहरू नगर के पाकड़ तल इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पाटलिपुत्रा थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार साही ने बताया कि करमू राय की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। इस बात की आशंका थी की करमू नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के साथ मिलकर गड़बड़ी कर सकता है। लोगों को डरा धमका कर वोट दिलवाने की कोशिश कर सकता है।