1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 6:16:48 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है. पंजाब के तारनताल में एक धमाका हुआ है. धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है. वही, कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहे है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था. तभी यह धमाका हुआ है. हादसे के बाद कीर्तन में अफरा-तफरी मच गई.
धमाके के बाद अफरातफरी मची हुई है. जिला प्रशासन ने कई घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. वही, मरने वालों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. एक ट्रैक्टर की ट्राली में इस उत्सव को लेकर भारी मात्रा में पटाखा रखा गया था. इसमें ही धमाका हुआ है. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए हैं. वही, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का एलान कर किया है. बता दें कि हमले के दौरान एसएसपी ने 14-15 लोगों की मौत बताई थी, लेकिन मौत की संख्या 2 निकली.