Hindi News / news / दर्दनाक हादसा : पानी भरी बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत

दर्दनाक हादसा : पानी भरी बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 18, 2019, 12:10:48 PM

दर्दनाक हादसा : पानी भरी बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत पानी भरी बाल्टी में डूबने की वजह से हो गई है। घटना बेगूसराय के छौराही थाना इलाके के सेखा टोला की है, जहां राजेश दास के डेढ़ साल के बच्चे की मौत बाल्टी में डूबने की वजह से हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजेश दास का डेढ़ साल का बच्चा घर में खेल रहा था। इसी क्रम में वह एक बाल्टी में जा गिरा। बाल्टी में पानी भरा होने के कारण डूबने से बच्चे की मौत हो गई।