Hindi News / bihar / darbhanga-news / कल दरभंगा दौरे पर जाएंगे सीएम सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और एम्स निर्माण...

कल दरभंगा दौरे पर जाएंगे सीएम सम्राट चौधरी, एयरपोर्ट सुरक्षा और एम्स निर्माण की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF को सौंपने के कार्यक्रम में शामिल होंगे और दरभंगा एम्स व डीएमसीएच निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 13, 2026, 8:23:54 PM

बिहार न्यूज

सीएम का दरभंगा दौरा - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपे जाने से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।


अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे डीएमसीएच परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल परियोजना का भी निरीक्षण कर कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।