Hindi News / news / टेरर फंडिंग के आरोप में NIA ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, चेन्नई...

टेरर फंडिंग के आरोप में NIA ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, चेन्नई की कोर्ट में होगी पेशी

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 1:51:07 PM

टेरर फंडिंग के आरोप में NIA ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार, चेन्नई की कोर्ट में होगी पेशी

- फ़ोटो

DESK: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है. एनआईए ने टेरर फंडिग के मामले में देश भर से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी ‘अंसारुल्लाह’ नाम के संगठन के लिए काम करते थे, जो आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने का काम करता है. एनआईए ने इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी चेन्नई और नागपट्टिनम जिले से की है बाद में इनसे पूछताछ के बाद एजेंसी ने दिल्ली से भी कुछ आरपियों को गिरफ्तार किया है. अब इन गिरफ्तार आरोपियों को एनआईए चेन्नई ले जाएगी जहां उन्हें इस मामले में बनी विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.