ब्रेकिंग न्यूज़

BHOJPUR: 'नया बिहार, नई सरकार' का आह्वान, कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन बेतिया में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष सस्पेंड Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता की हर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता की हर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई गिरफ्तार Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई गिरफ्तार Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, मौत से एक दिन पहले ही बना दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, मौत से एक दिन पहले ही बना दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट Bihar Assembly Election 2025: चुनाव से पहले मुकेश सहनी को मिला तोहफा, गदगद हुए वीआईपी सुप्रीमो... Patna News: पटना में स्कूल ड्रेस नहीं पहनने पर 12वीं के छात्रों को परीक्षा देने से रोका, गुस्साए लड़कों ने किया भारी हंगामा

नक्सलियों की मदद करने वाला आरजेडी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

नक्सलियों की मदद करने वाला आरजेडी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

28-Feb-2022 06:58 PM

By

DESK: नक्सलियों की मदद पहुंचाने वाले राजद के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने दो साथियों के साथ पकड़े गये आरजेडी जिलाध्यक्ष शकील अख्तर पर गंभीर आरोप लगे हैं। शकील अख्तर माओवादी रविंद्र गंझू को विस्फोटक सप्लाई किया करता था। पुलिस ने उनके पास के हथियार और कारतूस समेत कई सामान बरामद किया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना पुलिस ने लातेहार के राजद जिलाध्यक्ष शकील अख्तर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अवैध हथियार ले जाते तीनों को पुलिस ने धड़ दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, चार मोबाइल और एमजी हेक्टर गाड़ी भी बरामद किया है। 


झारखंड पुलिस की माने तो आरोपी राजद नेता माओवादी रविंद्र गंझू को विस्फोटक सप्लाई किया करता था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही लातेहार की मनिका पुलिस उस पर नजर रखने लगी। आखिरकार दो साथियों के साथ राजद का जिलाध्याक्ष शकील अख्तर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।