1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 8:52:53 AM
- फ़ोटो
MUMBAI : नवी मुंबई से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है। नवी मुंबई के सेक्टर 44 स्थित नेरुल सिवूड्स अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट के ऊपरी तीन तल्लों में आग लगी है। जिस हिस्से में आग लगी है उससे धुएं का बड़ा गुबार बाहर निकल रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने वाले हिस्से पर पहुंचकर उस पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।