ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग: अनशन के दौरान RJD नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मिलने पहुंचे मनोज झा मुजफ्फरपुर: कॉलेज प्राचार्या पर महिला कर्मी की पिटाई और वसूली का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला पूर्णिया में NSD का नाट्य उत्सव: विद्या विहार स्कूल में 21-22 सितम्बर को विशेष प्रस्तुतियाँ बिहार में चुनावी सरगर्मी हुई तेज: शाह-नीतीश की मुलाकात के बाद JDU ने की बैठक, राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना अमित शाह का बेगूसराय दौरा, राहुल-लालू-तेजस्वी पर साधा जमकर निशाना पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा BIHAR NEWS : 'एक दिन एक घंटा एक साथ’, बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, गंगा तटवर्ती जिलों में पहुँचेगा स्वच्छता संदेश कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद

प्रियंका गांधी संभाले कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी, कांग्रेसी दिग्गज़ नटवर सिंह ने रखी मांग

प्रियंका गांधी संभाले कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी, कांग्रेसी दिग्गज़ नटवर सिंह ने रखी मांग

21-Jul-2019 02:10 PM

By 4

DELHI : अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान की कुर्सी खाली पड़ी है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जवाबदेही लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी को मनाने की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। राहुल के विकल्प के तौर पर अब कांग्रेस के अंदर से प्रियंका गांधी का नाम उठने लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी और देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। नटवर सिंह ने कहा है कि हालांकि यह प्रियंका गांधी पर निर्भर करेगा लेकिन खुद उनके भाई राहुल ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से हो। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उनकी बहन प्रियंका लगातार एक्शन में दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोनभद्र हत्याकांड मामले पर प्रियंका का रुख आक्रामक दिखा है जिसके बाद अब नटवर सिंह ने उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रख दी है।