Hindi News / news / नेशनल हेराल्ड केस : पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी,...

नेशनल हेराल्ड केस : पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, देशभर में सत्याग्रह पर कांग्रेसी

1st Bihar Published by: Updated Jul 26, 2022, 11:33:35 AM

नेशनल हेराल्ड केस :  पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, देशभर में सत्याग्रह पर कांग्रेसी

- फ़ोटो

DELHI : नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय लगातार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। आज एक बार फिर सोनिया गांधी ED के दफ्तर पहुंची हैं, जहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनसे पूछताछ करने वाली है। 


इधर, सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसी पूरे देश में सत्याग्रह कर रहे हैं। ED की कार्रवाई के खिलाफ राजधानी दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके खिलाफ आज कांग्रेस के सभी सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे।


कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ को केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बता रही है। कांग्रेस ने आज के प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया है कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करना चाहते थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। संसद का मानसून सत्र चालू होने के कारण दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी।


बता दें कि इसके पहले भी सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय 1 दिन पूछताछ कर चुका है। तब सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी दफ्तर पहुंची थीं। 21 जुलाई को सोनिया गांधी से 2 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके पहले राहुल गांधी से 50 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है।