Hindi News / news / वारदात की साजिश रच रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और...

वारदात की साजिश रच रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और देसी कट्टा के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 17, 2019, 5:13:02 PM

वारदात की साजिश रच रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और देसी कट्टा के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में इनदिनों अपराध अपने चरम पर है. क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में नालंदा पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को दबोचा. घटना जिले के सिलाव थाना इलाके की है. जहां एक बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. तीन अपराधियों को पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से जा रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. नालंदा से राज की रिपोर्ट