ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी Ajay Devgn: "कराटे किड: लेजेंड्स" में बाप-बेटे की एंट्री, बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा देगी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनाने का नया हब! जानिए किस जिले ने सीवान और छपरा को छोड़ा पीछे Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार व्यवसायी से 5 लाख की लूट, फ़िल्मी अंदाज में दिया गया वारदात को अंजाम Bihar Crime News: भतीजी की शादी से पहले चाचा की मौत, संदिग्ध अवस्था में शव बरामद Bihar News: बारिश के बाद भी खुले रहेंगे बालू घाट! बालू माफियाओं की खैर नहीं, डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान Bullet train in Bihar: बिहार के इस जिले से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण को लेकर आई बड़ी अपडेट PK Sahu Bsf jawan: सीमा पार कर गए BSF जवान PK साहू पाकिस्तान से लौटे सुरक्षित, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

नहाने गई प्रेमिका तो प्रेमी ने बना लिया गंदा वीडियो, दोस्तों को भेज अब कर रहा ये काम

नहाने गई प्रेमिका तो प्रेमी ने बना लिया गंदा वीडियो, दोस्तों को भेज अब कर रहा ये काम

19-Apr-2023 12:38 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : इश्क में लोग अपनी सूद - बुद तक खो देते हैं। उन्हें सही और गलत तक का कोई फर्क ही नहीं नजर आता है। लेकिन, जब यह पवित्र रिश्ता कलंकित हो जाता है तो मामला कुछ और हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की को पहले प्रेम जाल में फसांकर उसकी गंदी वीडियो बना डाली और अब उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद लड़की ने घर से निकलना तक बंद कर दिया। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में 17 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वो नहाने जा रही थी तो प्रेमी जबरदस्ती बाथरूम में आ गया। वो न्यूड वीडियो बनाने को कहने लगा। मना करने पर अपनी नस काटने की धमकी देने लगा। जिससे वो बुरी तरह से डर गई। उसने मोबाइल से मेरा नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद उसने वो वीडियो अपने सारे दोस्तों को भेज दिया। अब उसके दोस्त मुझे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। लड़की ने सोमवार को काजीमोहम्मदपुर थाने में इसकी शिकायत की है। उसने प्रेमी सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


पीड़िता ने बताया कि, इस घटना से वो इस कदर डर गई है कि वो पढ़ाई लिखाई भी करने नहीं जा रही। बहुत डर लग रहा है यह सभी अपराधिक किस्म के लड़के हैं। हमेशा नशे में रहते हैं कहीं कुछ गलत कर देंगे। इस डर से कहीं नहीं निकल पा रहे हैं। लड़की और लड़का दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। प्यार का इजहार हुआ। लड़के ने शादी का प्रपोजल भी रख दिया।


पीड़िता का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे धमकी देता था कि वो अगर उससे प्यार नहीं करेगी तो वो जान दे देगा। न्यूड वीडियो बनाकर भेजना का दबाव बनाता था। नहीं मानने पर उसने जबरन अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। दोनों पिछले एक साल से साथ थे। अब प्रेमी मुंबई में रहता है और उसका दोस्त उसे परेशान कर रहा है।


वहीं, पूरे मामले पर काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष दिगंबर कुमार ने कहा कि एक छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल को लेकर आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा