ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक दिन में पकड़े गए 8 हजार बेटिकट यात्री, जुर्माने की कुल रकम जान उड़ जाएंगे होश Bihar News: "देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनाना चाहते हैं मोदी", AIMIM नेता के विवादित बोल Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में पत्नी को पति ने मारी गोली, खुद को भी उड़ाया Bihar News: बालू माफियाओं के पैसे से ख़रीदे जाने वाले थे विधायक? EOU के खुलासे के बाद बवाल Bihar Crime News: कृषि फार्म से बरामद हुआ नवविवाहिता का शव, 2 गिरफ्तार Patna Traffic Police: 5 महीने में 60 करोड़ का चालान काट चुकी पटना पुलिस, हर दिन 40 लाख की हो रही वसूली Bihar News: बिहार के 85 पुलों का अब बनेगा हेल्थ कार्ड, IIT पटना और दिल्ली के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता Bihar Crime News: मुंगेर में वार्ड सदस्य की हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली Bihar News: टर्बुलेंस में फंसी दिल्ली-पटना एयर इंडिया फ्लाइट, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी Bihar Rain: बिहार के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना को करना होगा अभी और इंतजार

पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, सहेली की मकान मालकिन पर पीड़िता ने लगाया जिस्मफरोशी का आरोप

पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, सहेली की मकान मालकिन पर पीड़िता ने लगाया जिस्मफरोशी का आरोप

29-Mar-2022 01:48 PM

By

PATNA: पटना की 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पूजा-पाठ के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने 10 लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 28 मार्च को पीड़िता ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली की मकान मालकिन प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। वह गरीब परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। मामला दर्ज होने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता की सहेली की मकान मालकिन प्रियंका देवी गरीब लड़कियों को झांसे में लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका ने उसे पूजा-पाठ का झांसा दिया था। कहा था कि पूजा कराओगी तब नोटों की बारिश होने लगेगी। फिर क्या था दोनों नाबालिक लड़कियां महिला के झांसे में आ गयी। 27 फरवरी को दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे जहां पहले से मौजूद एक युवक दोनों लड़कियों को लेकर बनारस के लिए निकला। 


जिसके बाद उसे बनारस से फरीदाबाद ले जाया गया। जहां एक बाबा के घर पर दोनों लड़कियों को रखा गया था वहां पहले से 10 लोग मौजूद थे। पूजा करने के लिए एक लड़की को बैठाया गया लेकिन उसकी सहेली को पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा पर बैठने से रोक दिया गया। उसे बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद मौका पाकर सहेली वहां से भाग निकली। वह पटना में अपने घर पर पहुंच गयी। और वहां पूजा के दौरान पीड़िता को खाने के लिए ढोंगी बाबा ने प्रसाद दिए। प्रसाद खाने के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद ढोंगी बाबा और 10 युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। 


इस दौरान बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। शरीर के सारे कपड़े उतार दिए गये थे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पुजारी के घर पर दो दिनों तक रखा गया था। जिसके बाद उसे बनारस लाया गया। बनारस पहुंचने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए पटना पहुंच गयी। 


पटना पहुंचने के बाद उसने इस बात की जानकारी महिला दलाल प्रियंका को बतायी। यह सब जानने के बावजूद प्रियंका ने उसे फिर पैसों का लालच दिया और किसी से यह बात नहीं बताने की बात कही। प्रियंका ने उसे फिर बनारस चलने को कहा इसके लिए वह पीड़िता पर दवाब बनाने लगी लेकिन वह बनारस जाने से बजाए राजीव नगर थाना पहुंच गयी।


जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बतायी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रियंका की गिरफ्तारी में जुटी है और इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रियंका से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने अब तक कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।