कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
16-Aug-2023 10:48 AM
By First Bihar
PATNA : 'मोदी सरनेम' को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तरफ से जो बयान दिए गए हैं इसको लेकर आज रांची हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई है। रांची उच्च न्यायालय में ये सुनवाई राहुल गांधी की याचिका पर होगी। इसको लेकर रांची की निचली कोर्ट में प्रदीप कुमार मोदी द्वारा वर्ष 2019 में की गई शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। इस मामले में पिछली सुनवाई में रांची HC से राहुल गांधी को राहत मिली थी और 16 अगस्त तक किसी भी पीड़क या दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है।
दरअसल, मोदी सरनेम केस में निचली अदालत ने राहुल गांधी को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था। इस पर निचली अदालत के आदेश को राहुल गांधी ने रांची हाई कोर्ट में दी चुनौती दी थी। इसके तहत राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने से राहत देने की गुहार लगाई है। जिसके बाद अदालत ने प्रार्थी प्रदीप मोदी को नोटिस जारी किया था।
मालूम हो कि, राहुल गांधी पर रांची निवासी प्रदीप मोदी ने वर्ष 2019 में दिए उस बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें राहुल ने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर होते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। कांग्रेस नेता पर इसी से मिलते जुलते कई मामलों में देशभर में 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
आपको बताते चलें कि, यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है. रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं। इसे लेकर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के टिप्पणी से पूरा मोदी समाज आहत है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।