1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 17, 2019, 2:13:50 PM
- फ़ोटो
BIHAR : कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के हॉट सीट पर एक बार फिर बिहारी प्रतिभा को स्थान मिला है. इस बार हॉट सीट पर बैठी है बिहार की बेटी आरती झा. सोमवार को इस शो में जैसे ही आरती को अमिताभ बच्चन ने पुकारा पूरे बिहार के लोग खुश हो गए. मिथिला की बेटी आरती झा अभी बनारस स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. आरती झा दरभंगा जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर डरहार पंचायत की रहने वाली है. आरती झा के हॉट सीट पर बैठने की खबर मिलते ही पूरा परिवार सहित डरहार पंचायत में उल्लास का माहौल है. आरती झा डरहार गांव के जय शंकर चौधरी की चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है. आरती के पिता ने बताया कि उसने 2010 में इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी प्राप्त की. 2011 में बेनीपुर प्रखंड के महिनाम गांव में घनश्याम कुमार झा से आरती की शादी हुई. आरती के पति बीएड कॉलेज में प्राध्यापक हैं. आरती का सात साल का एक बेटा है. सोमवार को खेले गए गेम में आरती 3 सवाल का जवाब देकर हॉट सीट पर विराजमान थी तभी समय खत्म हो गया. अब आगे का खेल आज शुरू होगा.