ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Report on corruption in Bihar: दागी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई! अब नहीं मिलेगा प्रमोशन, सबसे ज्यादा फंसे इस विभाग के कर्मचारी Bihar News: गया में पुलिस की गुंडागर्दी, आर्मी जवान को पीटा.. कमर में गमछा बांध लाए थाने DRDO Humanoid Robot: बॉर्डर के लिए तैयार किए जा रहे 'आयरन मैन', जवानों की सुरक्षा के साथ दुश्मनों की बर्बादी की पूरी तैयारी Bihar News: सरकारी सिस्टम में बड़ी लापरवाही? 15 अफसरों को मिला नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब! Bihar News: राज्य के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू, वैश्विक नौकरी होगी अब और भी आसान Bihar job update : बिहार में जल्द होगी 22,089 नर्सों की बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान Bihar News: रिश्वत में वाशिंग मशीन और कैश लेते गिरफ्तार हुए दारोगा साहेब, निगरानी ने कुछ ऐसे दबोचा Cooperative Banks loan in Bihar: बिहार के 15 जिलों में खुलेंगे सहकारी बैंक, एक लाख लोगों को मिलेगा लोन Boycott Turkish Products: भारत में शुरू हुआ तुर्की का आर्थिक बहिष्कार, 2023 में हमारी दरियादिली देखी, अब भुगतो नाराजगी बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं के बीच वट सावित्री की पूजा करने पहुंचा शख्स, मेल फ्रेंड के लिए लड़के ने पहनी साड़ी, नजारे को देख हर कोई हैरान

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं के बीच वट सावित्री की पूजा करने पहुंचा शख्स, मेल फ्रेंड के लिए लड़के ने पहनी साड़ी, नजारे को देख हर कोई हैरान

20-May-2023 07:31 PM

By First Bihar

BANKA: यूं तो वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है लेकिन बिहार के बांका से एक ऐसा नजारा सामना आया कि जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बरगत के पेड़ की पूजा कर रही महिलाओं के बीच एक युवक भी पूजा करते देखा गया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।


हैरान कर देने वाली यह घटना जिले के घटना बंधुआ कुरावा थाने क्षेत्र के मनियापुर चौक की है। शुक्रवार को जब महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा रह रही थीं, तभी एक युवक महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा करता दिखा। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस हैरान कर देने वाले नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


महिलाओं की तरह वट सावित्री की पूजा करने वाले युवक की पहचान कपिलदेव मंडल के तौर पर की गई है, जो अपने पुरुष दोस्त नितेश के लिए सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा कर रहा था। कपिलदेव की शादी कई साल पहले ही एक महिला से हो चुकी है। कपिलदेव ने एक पत्नी की तरह वट सावित्री की पूजा कर अपने दोस्त नितेश के लिए भगवान से मंगलकामनाएं की। महिलाओं की तरह सज संवर कर कपिलदेव का अपने दोस्त के लिए वट सावित्री की पूजा करना इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।