BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
09-Jan-2022 07:03 PM
By ALOK KUMAR
PATNA: नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा के इस्तीफे की चर्चा के बीच यह बात सामने आ रही है कि अब रश्मि वर्मा मान गयी हैं। अब वो इस्तीफा नहीं देंगी। पुलिस के रवैय्ये से नाराज होकर वो इस्तीफा देने जा रही थी। इसे लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उन्होंने पत्र लिखा था। रश्मि वर्मा के इस कदम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोगों से उनकी बात हो गयी है वो पत्र विधानसभा अध्यक्ष को अब नहीं देने जा रही है। अब वह वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा की इस्तीफे की चर्चा हो रही थी तब हमने उनसे बात की। बात करने पर पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने इस तरह का फैसला लिया। इस्तीफा तभी माना जाता है जब कोई व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष के सामने इस्तीफा देता है। उन्होंने नाराजगी के रुप में एक पत्र जरूर लिखा था। हमलोगों से उनकी बात हो गयी है अब वह बिहार विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे से संबंधित पत्र नहीं देने जा रही हैं। अब वह वापस अपने घर जा रही हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई राजनैतिक कारण नहीं है। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाया था। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया था। आरक्षी अधीक्षक से मिलकर समस्या का निदान निकालेंगे। इसे राजनीति से कुछ लेना नहीं है यह पारिवारिक विवाद था। उनके पति के भाईयों के विवाद के कारण उन्होंने पत्र लिखकर इस्तीफे की बात कही थी।