Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी
21-Jul-2023 01:12 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामना यहां है। यहां एक पड़ोस एक युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पंचायत ने बाद में दोनों की शादी मंदिर में करा दी थी। हालांकि शादी के एक सप्ताह के बाद ही ससुरालवालों ने दहेज़ के लिए युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
लव, सेक्स और धोखा का यह सनसनीखेज मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर 5 की है। जहां दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज होने के बाद जमानत मिलने के बाद लड़के के मां पिता ने एक बार फिर लड़की और लड़की के घरवालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो के सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
दरअसल, तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड 5 निवासी सविता कुमारी का उसके पड़ोस के रहने वाले भविष्य कुमार के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया। जिस दौरान लड़की कई बार गर्भवती भी हुई तो इसका गर्भपात करा दिया गया। लड़की के बार बार कहने के बाद जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो बात पंचायत तक पहुंची और बाद में पंचायत के स्तर पर सुलहनामा किया गया और दोनों परिवारों की सहमति से 17 मई 2023 को दोनों की शादी समस्तीपुर जिले के एक मंदिर में करा दी।
आरोप है कि शादी के 1 सप्ताह बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे और प्रताड़ित करने लगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने 14 जून 2023 को तेघड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़का अभी भी फरार है जबकि उसके माता-पिता ने न्यायालय से जमानत करा ली। जमानत मिलने के बाद आज एक बार फिर लड़के के माता पिता ने लड़की और उसकी मां की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का बाद पीड़ित पक्ष ने तेघरा थाना में शिकायत की है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।