ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी Ajay Devgn: "कराटे किड: लेजेंड्स" में बाप-बेटे की एंट्री, बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा देगी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनाने का नया हब! जानिए किस जिले ने सीवान और छपरा को छोड़ा पीछे Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार व्यवसायी से 5 लाख की लूट, फ़िल्मी अंदाज में दिया गया वारदात को अंजाम Bihar Crime News: भतीजी की शादी से पहले चाचा की मौत, संदिग्ध अवस्था में शव बरामद Bihar News: बारिश के बाद भी खुले रहेंगे बालू घाट! बालू माफियाओं की खैर नहीं, डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान Bullet train in Bihar: बिहार के इस जिले से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण को लेकर आई बड़ी अपडेट PK Sahu Bsf jawan: सीमा पार कर गए BSF जवान PK साहू पाकिस्तान से लौटे सुरक्षित, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

कुछ दिनों की मेहमान है BJP, बोले ललन सिंह..उन्माद फैलाने वालों को जरूर मिलेगी सजा

कुछ दिनों की मेहमान है BJP, बोले ललन सिंह..उन्माद फैलाने वालों को जरूर मिलेगी सजा

08-May-2023 03:02 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने मिशन विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर ओडिशा और मुंबई जा रहे हैं। इस दौरान वो आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे और यदि उनलोगों की सहमति बनती है  तो फिर पटना में विपक्षी एकता की मीटिंग आयोजित कर बिहार आने का निमंत्रण दे सकते हैं। इसी कड़ी में अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के ही मेहमान है जो करना है कर लें। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री हर जगह जाएंगे और अपनी मुहीम को और तेजी देंगे। जिसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान है और उनको जितना हल्ला करना है करें। इसका असर अब देश की जनता पर देखने को नहीं मिलेगा। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा को सबसे पहले कर्नाटक देखना चाहिए। वहां क्या हो रहा है, ये उनको  13 तारीख को मालूम चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार अब देश के हर घर के लोग जान रहे हैं और लोगों के जुबान पर यह बात है कि इस बार भाजपा को सबक सीखना है। इस बार भाजपा का सफाया होना तय है। जो लोग बस इतना ही जानते हैं कि, जो उनके खिलाफ जाएगा उनके खिलाफ एजेंसी का इस्तेमाल करते रहेंगे। लेकिन, वो  एजेंसी इस्तेमाल करते रहे इससे  कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसबार जनता उसका जवाब देगी।


इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि, मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जय बजरंगबली का नारा लगाते हैं और कहते हैं कि कमल छाप पर वोट डालिए। भाजपा के भ्रष्टाचार की जो चर्चा हर गली गली में हो रही है उसको दबाने के लिए पूरा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। मणिपुर जल रहा है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव में व्यस्त हैं। कुछ दिन यह लोग हैं जो चलाना हो चला ले उसके बाद कुछ नहीं चलेगा।


 इधर, भाजपा के नेता के राज्यपाल से मुलकात को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, सम्राट चौधरी को कुछ पता है, उनको बस हल्ला करना आता है। एक बात साफ़ है कि  बिहार में जो लोग भी धार्मिक उन्माद फैला आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को धार्मिक उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीतीश कुमार की सरकार है कानून का राज चल रहा है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैला रही है और जांच में जो लोग पकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।