1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 9:14:51 AM
- फ़ोटो
DELHI : दिल्ली में मतदान के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला वोटरों पर भरोसा जताया है। अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि आप जिस तरह घर की जिम्मेदारी उठाती हैं वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वह वोट डालने जरूर जाएं केजरीवाल ने कहा है कि घर की महिलाओं को जरूर वोट डालने जाना चाहिए। केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वह अपने साथ-साथ घर के पुरुषों को भी ले जाएं साथ ही साथ वोटिंग के पहले घर के पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।