ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा बेगूसराय में सम्राट चौधरी का तीखा हमला, जनसुराज को बताया ‘कुकुरमुत्ता पार्टी’ Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़

इंगेजमेंट के बाद लड़की से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव वालों ने करवा दी शादी

इंगेजमेंट के बाद लड़की से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव वालों ने करवा दी शादी

23-Jan-2023 03:19 PM

By First Bihar

NAWADA: शादी तय होने के बाद लड़का अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके गांव अक्सर आया करता था। जबकि दोनों की शादी 1 मार्च को होने वाली थी। लड़का अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। वह लड़की से मिलने फिर उसके गांव में पहुंच गया फिर क्या था गांव वालों को शादी से पहले मिलना सही नहीं लगा। दोनों को गांववालों ने  पकड़ लिया और पास के मंदिर में ले जाकर जबरन शादी करवा दी। मामला नवादा के कुंजैला गांव का बताया जा रहा है। 


मंदिर में हो रहे इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद गांव वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। बताया जाता है कि सिद्धेश्वर प्रसाद की बेटी की आरती की शादी हिसुआ के मनमा गांव निवासी सुनील प्रसाद के बेटे कुंदन कुमार के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद इंगेजमेंट भी हुआ था। इंगेजमेंट के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों अब लुक छिपकर मिलने लगे। लड़की से मिलने के लिए उसके गांव में कुंदन अक्सर आया करता था। 


लड़की के परिवालों और गांव के लोगों को यह ठीक नहीं लग रहा था। शादी से पहले मिलने पर लोगों ने कई बार लड़के को समझाया भी था इसके बावजूद वह मिलने पहुंचा था।एक दिन दोनों को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया और पास के मंदिर में दोनों की शादी करवाई गयी। गांव वालों के सामने लड़के ने लड़की की मांग भरी। मंदिर में मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद लड़की को लेकर कुंदन अपने घर चला गया। कुंदन ने बताया कि वह इस शादी से बेहद खुश हैं। हम दोनों यही चाह रहे थे कि शादी जल्द हो जाए। आज नहीं तो कल शादी होनी ही थी।