Bihar News: मिड डे मील घोटाले में 7 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, DM का बड़ा आदेश Patna Crime News: पटना के होटल में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, चार नाबालिग लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; Instagram पर हुई थी दोस्ती Patna Crime News: पटना के होटल में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, चार नाबालिग लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; Instagram पर हुई थी दोस्ती Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, SSB ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, SSB ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन Bihar News: एक महीने से लापता जज का अब तक नहीं कोई सुराग, बेटे ने लगाई हाई कोर्ट में गुहार Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Patna News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, SP के नेतृत्व में छापेमारी से हड़कंप Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन Bihar Politics: असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पॉलिटिकल साइंस में SC कैटेगरी में हुआ चयन
19-Mar-2022 07:29 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ : खबर गोपालगंज जिले से.. यहां एक महिला को डायन बताकर गोली मार दी गई है। घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना इलाके की है। यहां छितौनी गांव में एक महिला को इसलिए गोली मार दी गई कि उस पर डायन होने का लोगों को शक था। गोली लगने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
जिस महिला को गोली मारी गई है उसका आरोप है कि पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। महिला के जेठ संजय साह पर गोली मारने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि छितौनी गांव के रहने वाले संजय साह का बेटा 2 साल पहले घर से गायब हो गया था। इसके बाद पड़ोसी राजू साह की पत्नी सीमा देवी पर डायन होने का आरोप लगाया गया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
बताया जा रहा है कि आज संजय साह होली खेलने के बाद सीमा देवी के घर पहुंचा और उसे अचानक से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय मौके से फरार हो गया किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस इस पूरे घटना के बाद महिला का बयान लेने के लिए गोरखपुर निकली है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।