Hindi News / news / नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 20 फिसदी तक हो सकती है वेतन में...

नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 20 फिसदी तक हो सकती है वेतन में बढ़ोतरी

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 17, 2019, 11:06:34 AM

नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 20 फिसदी तक हो सकती है वेतन में बढ़ोतरी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. विधानसभा चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों के वेतन में 18 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है. https://youtu.be/514UrkBkUCI खबर के मुताबिक शिक्षा विभाग ने इस बाबत वित्त विभाग से विचार विमर्श किया है. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने वेतन वृद्धि को लेकर अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट को लेना है. यदि कैबिनेट इस पर मुहर लगा देती है तो नियोजित शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रास्ता साफ हो जाएगा. बता दें कि समान काम समान वेतन के मामले पर सुनवाई के दौरान बिहार सरकार ने कोर्ट में कहा था कि सरकार नियोजित शिक्षकों को अधिकतम 20 फिसदी वेतन वृद्धि का लाभ दे सकती है. इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि वेतन वृद्धि से पहले शिक्षकों का एक टेस्ट लिया जाएगा और उसमें पास करने वाले शिक्षकों को ही वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. https://youtu.be/fa9GHopIvHs