जेपी के सपनों का अपमान कर रहे हैं तेजस्वी यादव: ऋतुराज सिन्हा Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Patna Crime News: पटना में फर्जी दारोगा रवि किशन अरेस्ट, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था शराब की स्मगलिंग Bihar News: ED ने इंजीनियर और पत्नी के नाम पर अर्जित 7.47 करोड़ की संपत्ति किया कुर्क, आय से अर्जित किया है 320% अधिक संपत्ति Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल? BHOJPUR: 'नया बिहार, नई सरकार' का आह्वान, कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन बेतिया में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष सस्पेंड
24-Feb-2022 03:39 PM
By
JAMUI: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर लोगों ने मार डाला। घटना खैरा थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव स्थित तांती टोला की है। जहां 36 वर्षीय युवक जोगी सिंह और शादीशुदा महिला के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अविवाहित था और महिला को दिलों जान से चाहता था। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी और मुलाकात भी होती थी। एक दिन रात में वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया जो महिला के पड़ोसियों को नागवार गुजरा और पीट-पीटकर लोगों ने उसे मार डाला।
दरअसल मामला बुधवार की देर रात की है। जहां जोगी सिंह नामक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पर पहुंचा था। युवक को महिला के घर में घुसते पड़ोसियों ने देख लिया था। जिसके बाद लोग महिला के घर में जबरन घुस गये और युवक को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक ने जब इसका विरोध किया तो आक्रोशित लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल से महिला और जोगी सिंह के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत होती थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गये थे। बुधवार को महिला ने फोन किया था जिसके बाद वह उससे मिलने उसके घर पर गया हुआ था। इसी दौरान महिला के पड़ोसियों ने उसे महिला के घर में घुसते हुए देख लिया था। जिसके बाद लोग महिला के घर पर आए और बुरी तरह से जोगी सिंह की पिटाई कर दी। उसे बेरहमी तौर पर पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
परिजनों ने यह भी बताया कि जोगी सिंह और महिला लॉकडाउन से पहले तमिलनाडु में एक ही जगह पर दोनों काम किया करते थे और जब महिला वहां से वापस बिहार आ गयी तब जोगी सिंह भी उसके पीछे-पीछे घर लौट आया। जिस महिला से मिलने जोगी सिंह उसके घर पहुंचा था उस महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला ने आरोप लगाया कि धोबी तांती, शम्भू तांती, राधे तांती, कुलदीप तांती, चन्द्रकी तांती, अनिल तांती, नवीन तांती, बिसो तांती, मोहन तांती और अनिल ठाकुर ने घर में घुसकर जोगी सिंह नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे खैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। अब आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग महिला कर रही है। वही मृतक के परिजन भी पुलिस से यही मांग कर रहे हैं।