Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
31-Jan-2022 02:26 PM
By
GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीवान में सर्राफा कारोबारी और सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर को अपराधियों ने रविवार को अपना निशाना बनाया था। घटना के कुछ घंटे बाद ही अपराधियों ने गया में भी लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी।
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। घायल युवक को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक से कितने रुपये की लूट हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के दूर्वे पहाड़ी के पास की है जहां देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विजय यादव से पहले लूटपाट की उसके बाद गोली मार दी। बताया जाता है कि विजय यादव गया के बिग बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट की। युवक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद विजय यादव जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद युवक को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। युवक से कितनी राशि की लूट हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। युवक की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है जो सोलरा पंचायत के पूर्व मुखिया धन्वंती यादव के चचेरे देवर हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।